ममता बनर्जी ने पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए केंद्र की आलोचना की

Updated at : 11 Aug 2019 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए केंद्र की आलोचना की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए रविवार को केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि त्यौहारों को कर के दायरे से बाहर रखना चाहिए. बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कदम के खिलाफ […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस जारी करने के लिए रविवार को केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि त्यौहारों को कर के दायरे से बाहर रखना चाहिए. बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कदम के खिलाफ 13 अगस्त को शहर में धरना देगी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है. हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्यौहारों पर गर्व है. यह त्यौहार सबके लिए है और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए.’ गंगा सागर मेले का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वार्षिक उत्सव पर कर हटा दिया था.

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘बंगाल सरकार ने गंगा सागर मेले पर पूर्व में लगे कर को हटा दिया था. हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि दुर्गा पूजा और दुर्गा पूजा समितियों पर कर नहीं लगाये जाने चाहिए.’ मुख्यमंत्री ने लोगों से 13 अगस्त को शहर के सुबोध मलिक चौराहे पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola