15 अगस्त से होगी अति व्यस्त रहनेवाले सियालदह फ्लाइओवर की जांच
Updated at : 08 Aug 2019 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

72 घंटे तक बंद रहेगी यातायात कोलकाता :राज्य सरकार की ओर से खतरनाक फ्लाइओवरों की एक सूची बनायी गयी है. साथ ही महानगर के कुछ फ्लाइओवरों की जांच भी की गयी है व आगे भी होगी. अब बारी विद्यापति सेतु (सियालदह फ्लाइओवर) की जांच की है. महानगर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले इस फ्लाइओवर […]
विज्ञापन
72 घंटे तक बंद रहेगी यातायात
कोलकाता :राज्य सरकार की ओर से खतरनाक फ्लाइओवरों की एक सूची बनायी गयी है. साथ ही महानगर के कुछ फ्लाइओवरों की जांच भी की गयी है व आगे भी होगी. अब बारी विद्यापति सेतु (सियालदह फ्लाइओवर) की जांच की है. महानगर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले इस फ्लाइओवर पर यातायात का काफी दबाव है.
आगामी 15 अगस्त की शाम 6 बजे से 18 अगस्त की शाम 6 बजे तक यानी 72 घंटे तक सियालदह फ्लाइओवर एक हिस्से को जांच के लिए बंद रखा जायेगा. यह बेलियाघाटा रोड और एमजी रोड को जोड़नेवाला हिस्सा है. फ्लाइओवर के इसी हिस्से पर केएमडीए की ओर से लोड टेस्ट किया जायेगा.
इस बात की जानकारी कोलकाता पुलिस के डीसी (ट्रैफिक) संतोष पांडेय ने दी है. सियालदह फ्लाइओवर महानगर के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की ओर जानेवाले वाहनों की आवाजाही का महत्वपूर्ण जरिया है. पास में सियालदह रेलवे स्टेशन होने की वजह से फ्लाइओवर पर यातायात का दबाव काफी रहता है. फ्लाइओवर के नीचे सैकड़ों दुकानें हैं. फ्लाइओवर के एक हिस्से पर यातायात व्यवस्था बंद रखे जाने पर उत्तर और मध्य कोलकाता की यातायात व्यवस्था चरमरा नहीं जाये, इसके लिए कई मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के दिशा परिवर्तित रहेंगे.
फ्लाइओवर की जांच के लिए नीचे स्थित दुकानों को बंद रखा जायेगा. वाहनों की आवाजाही ठीक-ठाक से करायी जाये, यह एक तरह से कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के समक्ष चुनौती से कम नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




