डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में यौन शोषण के शिकार बच्चों को खुल कर बातें करने की दी सलाह
Updated at : 25 Jul 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

डेरेक ने सदन में चर्चा के दौरान सुनायी आपबीती कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को पोक्सो संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए ‘यौन छेड़छाड़’ संबंधित’ अपनी उन बुरी यादों को उच्च सदन के साथ साझा किया, जो बचपन में बस में जाते समय उनके साथ हुई […]
विज्ञापन
डेरेक ने सदन में चर्चा के दौरान सुनायी आपबीती
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को पोक्सो संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए ‘यौन छेड़छाड़’ संबंधित’ अपनी उन बुरी यादों को उच्च सदन के साथ साझा किया, जो बचपन में बस में जाते समय उनके साथ हुई थी. डेरेक ने अपने कटु अनुभव साझा करते हुए इस विधेयक के प्रावधानों का स्वागत किया. विधेयक में बच्चों के साथ यौन अपराध के मामलों में मृत्युदंड तक का प्रावधान है.
उन्होंने सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों से बाल यौन दुर्व्यवहार के खिलाफ सार्वजनिक जीवन में खुल कर सामने आने और इस बारे में बात करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि बच्चों को भी इस तरह अनुभव छुपाने के बजाय इस बारे में खुल कर बात करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिये. तृणमूल नेता ने कहा कि बच्चों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए कि इस तरह की भीषण घटनाओं को छिपाये नहीं और खुल कर बोलें.
ब्रायन ने कहा कि वह भारी मन से लेकिन गर्व से यह बताना चाहते हैं कि जब वह 13 साल के थे तब कोलकाता में भीड़ भरी एक बस में वह यौन दुर्व्यवहार के शिकार हुए. उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय की है, जब वह टेनिस की प्रैक्टिस करके बस से घर वापस लौट रहे थे और उस दौरान उन्होंने टीशर्ट एवं हाफ पेंट पहनी हुई थी. बस में सवार किसी अनजान व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
ब्रायन ने बताया कि इस घटना के बारे में वह कई सालों तक चुप्पी साधे रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपने माता-पिता को अवगत कराया. सदन में कई अन्य सदस्यों ने भी बच्चों को अच्छे और बुरे मकसद से स्पर्श करने (गुड टच एवं बैड टच) के बारे में जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




