बीएसएनएल दफ्तर में भीषण आग

Updated at : 23 Jul 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल दफ्तर में भीषण आग

कोलकाता : सॉल्टलेक में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बिल्डिंग में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गयी. पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में इमारत की किसी मंजिल पर किसी कर्मचारी के फंसे होने की रिपोर्ट नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि आग शाम साढ़े सात बजे के करीब सॉल्टलेक सेक्टर […]

विज्ञापन
कोलकाता : सॉल्टलेक में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बिल्डिंग में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गयी. पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में इमारत की किसी मंजिल पर किसी कर्मचारी के फंसे होने की रिपोर्ट नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि आग शाम साढ़े सात बजे के करीब सॉल्टलेक सेक्टर तीन के टैंक नंबर 13 के पास स्थित इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी. आग बुझाने के काम में दमकल की 17 गाड़ियों को लगाया गया.
आग बुझाने के अभियान का जायजा लेने के लिये राज्य के दमकल सेवा मंत्री सुजीत बोस और उनके विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार, आग सर्वर रूम में लगी थी. इससे बीएसएनएल की राज्य में परिसेवा प्रभावित हो सकती है. आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि घटना के बाद अन्य राज्यों में भी बीएसएनएल की परिसेवा प्रभावित हो सकती है.
सूत्रों के मुताबिक, बीएसएनएल बिल्डिंग में काम लगभग शाम साढ़े छह बजे खत्म होता है. सोमवार को कुछ लोग देर तक काम कर रहे थे. इसी दौरान साढ़े सात बजे के आस-पास अचानक प्रथम तल से कुछ जलने की गंध के साथ ही धुआं निकलने से दूसरे और तीसरे तल्ले पर हड़कंप मच गया.
इधर, सूचना मिलते ही प‍ंद्रह मिनट के अंदर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं. बताया जाता है कि बीएसएनएल की इस बिल्डिंग से उसके नौ राज्यों का डाटा और सर्वर का कार्य जुड़ा हुआ है. चार मंजिली बिल्डिंग के प्रथम तल पर सर्वर रूम में आग लगी थी. दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी.
दमकल परिसेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि काफी कठिन स्थिति में दमकलकर्मियों ने तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया. पहले दफ्तर के अधिकारियों ने ही दमकलकर्मियों को पानी से आगे बुझाने से रोक दिया था, लेकिन पानी के बिना आग बुझाना असंभव था, जिस कारण बाद में आठ इंजनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola