कट मनी के खिलाफ भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन

कोलकाता : सरकारी परियोजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के एवज में ली गयी रिश्वत यानि कट मनी के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है. राज्य सचिवालय नवान्न भवन से लेकर कोलकाता, हावड़ा, हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया आदि जिले में […]
कोलकाता : सरकारी परियोजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के एवज में ली गयी रिश्वत यानि कट मनी के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है. राज्य सचिवालय नवान्न भवन से लेकर कोलकाता, हावड़ा, हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया आदि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जिला पुलिस मुख्यालय, प्रखंड अधिकारी, जिलाधिकारी दफ्तर का घेराव किया है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न सरकारी दफ्तरों के बाहर भी पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किये गये. हावड़ा में सचिवालय के गेट तक जा पहुंची 25 महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










