कट मनी लेने वाले नेताओं को भाजपा में नहीं करेंगे शामिल : कैलाश विजयवर्गीय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 9:11 PM
– ममता डूबते जहाज की कप्तान, अब जहाज का डूबना तय कोलकाता : राज्य में कट मनी विवाद के जोर के बाद प्रदेश भाजपा ने कट मनी के आरोपी नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं करने का निर्णय किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कट मनी लेने वाले नेताओं […]
– ममता डूबते जहाज की कप्तान, अब जहाज का डूबना तय
कोलकाता : राज्य में कट मनी विवाद के जोर के बाद प्रदेश भाजपा ने कट मनी के आरोपी नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं करने का निर्णय किया है. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कट मनी लेने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल नहीं किया जायेगा.
श्री विजयवर्गीय ने आइसीसीआर में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पार्षद, विधायक और मंत्री तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि कट मनी लेने वालों को पार्टी में शामिल नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कट मनी वालों को पार्टी में शामिल होने से रोकने वालों के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनायी गयी है.
यह कमेटी यह देखेगी कि कट मनी के आरोपी नेता भाजपा में शामिल नहीं हो पाएं. उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार विगत छह सालों से अधिक समय से चल रही है, लेकिन उस समय कट मनी का मुद्दा नहीं उठाया गया. अब जब लोकसभा चुनाव में पराजित हुई हैं और फिर विधानसभा चुनाव है. अब कट मनी की बात कह रही हैं.
उन्होंने कहा कि कट मनी का 75 फीसदी पैसा अभिषेक के पास गया है. अब कट मनी लौटाने की बात कह कर खुद को ईमानदार दिखाने की कोशिश ममता बनर्जी कर रही हैं और अपने कार्यकर्ताओं का गला काट रही हैं. यह डूबते जहाज के कैप्टन का निर्णय है और जहाज अब डूब रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










