ऐतिहासिक महेश की रथयात्रा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री, खींचा रथ

हुगली : श्रीरामपुर के महेश की 623 वर्षीय ऐतिहासिक रथयात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों हुआ. उन्होंने रथ खींच कर रथयात्रा का शुभारंभ किया. हजारों श्रद्धालुओं इस ऐतिहासिक रथयात्रा में हिस्सा लिया और रथ की रस्सी खींची. इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. रथयात्रा की शुरुआत […]
हुगली : श्रीरामपुर के महेश की 623 वर्षीय ऐतिहासिक रथयात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों हुआ. उन्होंने रथ खींच कर रथयात्रा का शुभारंभ किया. हजारों श्रद्धालुओं इस ऐतिहासिक रथयात्रा में हिस्सा लिया और रथ की रस्सी खींची. इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
रथयात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा से हुई. इसके बाद लाल कपड़े में लिपटे देव विग्रह को रस्सियों की मदद से 50 फुट ऊंचे रथ पर चढ़ाया गया फिर भगवान जगन्नाथ के जयकारे के साथ रथयात्रा शुरू हुई. शाम चार बजे रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू हुआ जो 6.30 बजे तक चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










