कोलकाता : शोभन-सब्यसाची सहित तृणमूल के 150 नेता संपर्क में

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के मेयर व राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम के पूर्व निजी सहायक अनिर्वाण चटर्जी बुधवार को वार्ड 74 और 82 के लगभग 200 युवकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें भाजपा […]
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के मेयर व राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम के पूर्व निजी सहायक अनिर्वाण चटर्जी बुधवार को वार्ड 74 और 82 के लगभग 200 युवकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्हें भाजपा में शामिल कराया.
इस अवसर पर श्री राय ने दावा किया कि अगले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 74 और 82 में भाजपा बहुमत से जीतेगी. लोकसभा चुनाव में कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में से भाजपा उम्मीदवारों ने 50 वार्डों में जीत हासिल की थी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि तृणमूल कांग्रेस के 150 नेता उनके संपर्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










