शोभन को फिर मिल सकता है महत्वपूर्ण पद
Updated at : 01 Jul 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार को शोभन चटर्जी के घर जाकर ममता के करीबी ने एक घंटे तक की बैठक कुछ महीनों से निष्क्रिय हो गयी थी शोभन चटर्जी की पार्टी में भूमिका जल्द ही भाजपा में शामिल होने की लगने लग रही थी अटकलें बैठक सफल होने के मिल रहे संकेत, जल्द ममता बनर्जी से शोभन के मिलने […]
विज्ञापन
- रविवार को शोभन चटर्जी के घर जाकर ममता के करीबी ने एक घंटे तक की बैठक
- कुछ महीनों से निष्क्रिय हो गयी थी शोभन चटर्जी की पार्टी में भूमिका
- जल्द ही भाजपा में शामिल होने की लगने लग रही थी अटकलें
- बैठक सफल होने के मिल रहे संकेत, जल्द ममता बनर्जी से शोभन के मिलने की संभावना
कोलकाता : गत कुछ महीनों से पार्टी में निष्क्रिय हो गये कोलकाता के पूर्व मेयर व विधायक शोभन चटर्जी को फिर से पार्टी में महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना प्रबल हो गई है.पार्टी सूत्रों की माने तो रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब शोभन चटर्जी के गोलपार्क में स्थित फ्लैट में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के करीबी रतन मुखर्जी ने करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की. इस बैठक में उन्हें फिर से पार्टी में महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी उठाने को कहा गया है.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अपने सभी महत्वपूर्ण पदों से हटने के बाद बचे पद में शोभन चटर्जी अपने सभी कार्यों को सही से बखूबी निभाते रहे. इसके कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट में स्थित अपने दफ्तर में करीबी अधिकारी रतन सरकार को शोभन चटर्जी से मुलाकात के लिए भेजा था.
यह मुलाकात रविवार सुबह 11.30 बजे से लेकर एक बजे तक चली. बैठक में शोभन चटर्जी से पार्टी के कई अन्य मामलों को लेकर भी चर्चा की गयी. बताया जा रहा है कि जल्द शोभन चटर्जी को तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात करने को कहा गया है. शोभन चटर्जी भी इस बैठक से काफी खुश दिखे और पार्टी को अपनी सेवा देने में तत्पर दिखे.
दूसरी तरफ विरोधियों का कहना है कि पार्टी में निष्क्रिय होने के बाद से शोभन चटर्जी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गयी थी. इसी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने करीबी को शोभन चटर्जी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




