पार्टी में युवाओं को देंगे मौका : ममता
Updated at : 19 Jun 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

कहा-पार्टी छोड़नेवालों को वापस नहीं लिया जायेगा पार्टी में चोरों के लिए जगह नहीं, जो पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं, वे देरी न करें ममता का आरोप : काम करते समय चोरी पकड़ी जाने पर कुछ नेता बदल ले रहे हैं पार्टी सीएम ने दी चेतावनी : किसी भी पार्टी में चले जायें, […]
विज्ञापन
कहा-पार्टी छोड़नेवालों को वापस नहीं लिया जायेगा
पार्टी में चोरों के लिए जगह नहीं, जो पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं, वे देरी न करें
ममता का आरोप : काम करते समय चोरी पकड़ी जाने पर कुछ नेता बदल ले रहे हैं पार्टी
सीएम ने दी चेतावनी : किसी भी पार्टी में चले जायें, भ्रष्टाचार में पकड़े जाने पर हर हाल में होगी कार्रवाई
कोलकाता : मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामने वाले पार्टी नेताओं पर मंगलवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने बागी नेताओं को ‘लालची और भ्रष्ट’ बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी ‘कचरा बटोर रही है.’ सुश्री बनर्जी ने कहा कि वह ‘धोखेबाजों’ का स्थान ‘समर्पित सदस्यों’ को देंगी और जो लोग ‘भाजपा में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं’ वह तुरंत पार्टी छोड़कर चले जायें.
महानगर के नजरुल मंच में राज्यभर के नगर निकायों के तीन हजार पार्षदों एवं चेयरमैन के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा: तृणमूल छोड़नेवालों को अब दोबारा पार्टी में लौटने नहीं दूंगी. उनकी जगह युवाओं को मौका दिया जायेगा. युवाओं को नयी जिम्मेदारी देकर उन्हें जनता की सेवा का मौका दूंगी.
ममता ने चेतावनी भरे स्वर में कहा : कुछ नेता ऑडिट के दौरान भ्रष्टाचार में पकड़े जाने पर पार्टी बदल ले रहे हैं. वे किसी भी पार्टी में क्यों न चले जायें, दोषी पाये जाने पर हर हाल में उनपर कार्रवाई की जायेगी. अब भी जो पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं, वे इसमें देर न करें. तृणमूल पार्टी इतनी भी कमजोर नहीं है कि कुछ लोगों के जाने से फर्क पड़े. किसी के पार्टी से चले जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. ममता ने पार्षदों को अपने इलाके में जनसेवा पर ध्यान देने की सलाह दी.
उन्होंने कहा : कुछ पार्षद इलाके के विकास पर ध्यान नहीं देकर प्रमोटिंग पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. पार्टी किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करें. काम करनेवाले कभी चुनाव में नहीं हारते. पार्षद अपने इलाके को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाकर रखें. पौधरोपण कर इलाके की खूबसूरती बढ़ायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




