स्थिति नहीं बदली, तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन की करेंगे मांग : विजयवर्गीय

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि स्थिति नहीं बदली, तो भविष्य में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करेंगे. श्री विजयवर्गीय ने संदेशखाली में भाजपा समर्थकों की हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य के […]
कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि स्थिति नहीं बदली, तो भविष्य में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करेंगे.
श्री विजयवर्गीय ने संदेशखाली में भाजपा समर्थकों की हत्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों में भाजपा समर्थकों पर हमले हो रहे हैं. उनके घरों को जलाया जा रहा है. संदेशखाली में भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी गयी. उनके शव को उनके परिजन कोलकाता लाना चाहते थे, लेकिन उनके शवों को कोलकाता लाने की अनुमति नहीं दी गयी.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही गंभीर हो रही है. जिस तरह से प्रत्येक दिन हिंसा की घटनाएं घट रही है. वह चिंता का विषय है. यदि यही स्थिति बनी रही, तो वे लोग भविष्य में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करने के लिए बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










