बोलीं सीएम ममता बनर्जी- विद्यासागर कॉलेज में लगायी जाएगी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नयी प्रतिमा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई आवक्ष प्रतिमा लगायी जाएगी. पिछले महीने कुछ शरारती तत्वों ने वहां पहले से लगी उनकी प्रतिमा को तोड़ दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा , " राज्य सरकार 11 जून को विद्यासागर की आवक्ष […]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विद्यासागर कॉलेज में समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की नई आवक्ष प्रतिमा लगायी जाएगी. पिछले महीने कुछ शरारती तत्वों ने वहां पहले से लगी उनकी प्रतिमा को तोड़ दिया था.
मुख्यमंत्री ने कहा , " राज्य सरकार 11 जून को विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा स्थापित करेगी."
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने क्रमश : रवींद्रनाथ टैगोर और आशुतोष मुखर्जी की एक और प्रतिमा स्थापित की जाएगी. बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार विद्यासागर की 200 वीं जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










