ममता बनर्जी ने EVM पर उठाये सवाल, कहा - भाजपा को ईवीएम से मिली जीत, जनादेश नहीं

Published at :03 Jun 2019 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने EVM पर उठाये सवाल, कहा -  भाजपा को ईवीएम से मिली जीत, जनादेश नहीं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सवाल उठाये और विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि वे मतपत्रों के जरिए चुनाव करवाने की मांग संयुक्त रूप से करें. बनर्जी ने कहा कि एक तथ्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर सोमवार को सवाल उठाये और विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि वे मतपत्रों के जरिए चुनाव करवाने की मांग संयुक्त रूप से करें.

बनर्जी ने कहा कि एक तथ्य खोजी समिति बननी चाहिए ताकि वह ईवीएम का ब्यौरा तैयार कर सके. उन्होंने पार्टी के विधायकों और राज्य के मंत्रियों से चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की पराजय को लेकर हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमें लोकतंत्र बचाना है. हम मशीन नहीं चाहते, हमारी मांग है कि कागज के मतपत्र वाले युग की वापसी हो. हम एक आंदोलन प्रारंभ करेंगे और यह बंगाल से शुरू होगा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं सभी विपक्षी 23 राजनीतिक दलों से कहूंगी कि वे साथ आयें और बैलेट पेपर की वापसी की मांग करें. अमेरिका जैसे देश में भी ईवीएम पर प्रतिबंध लगा हुआ है.’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए धन, बाहुबल, संस्थाओं, मीडिया और सरकार का इस्तेमाल किया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा, 42 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में वाम मोर्चे के कारण 18 सीटें जीतने में सफल रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा का दावा था कि वे 23 सीटें जीतेंगे पर वे 18 ही जीत सके और वह भी वामदलों की वजह से. लेकिन हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपना वोट शेयर चार फीसदी बढ़ाने में सफल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola