जय श्रीराम का उद्घोष कर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ट्रेनें रोकी गयीं

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा गांधी मोड़ इलाके में शनिवार को एक सांगठनिक बैठक में पहुंचे राज्य के मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस नेताओं को जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. भाजपा समर्थकों ने गांधी मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता अवरोध किया. इस […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा गांधी मोड़ इलाके में शनिवार को एक सांगठनिक बैठक में पहुंचे राज्य के मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस नेताओं को जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. भाजपा समर्थकों ने गांधी मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता अवरोध किया. इस दौरान वहां से गुजर रहे खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया.
पुलिस की मदद से खाद्य मंत्री प्रदर्शनकारियों के बीच से निकल पाये. पुलिस ने हालात पर नियंत्रण के लिए लाठीचार्ज कर दिया. भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नैहाटी में अपनी सभा के दौरान शुभ्रांशु राय के खिलाफ गलत टिप्पणी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




