बंगाल में ''जय श्रीराम'' का मुकाबला ''जय हिंद'' से करेंगी ममता बनर्जी

Published at :30 May 2019 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में ''जय श्रीराम'' का मुकाबला ''जय हिंद'' से करेंगी ममता बनर्जी

– आरएसएस से मुकाबला के लिए बनायी जय हिंद वाहिनी व बंग जननी वाहिनी कोलकाता : तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल समर्थकों को ‘जय श्रीराम’ का जवाब ‘जय हिंद’ से देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही आरएसएस से मुकाबला के लिए युवकों का ‘जयहिंद वाहिनी’ व महिलाओं का ‘बंग जननी […]

विज्ञापन

– आरएसएस से मुकाबला के लिए बनायी जय हिंद वाहिनी व बंग जननी वाहिनी

कोलकाता : तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल समर्थकों को ‘जय श्रीराम’ का जवाब ‘जय हिंद’ से देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही आरएसएस से मुकाबला के लिए युवकों का ‘जयहिंद वाहिनी’ व महिलाओं का ‘बंग जननी वाहिनी’ बनाने की घोषणा की है. गुरुवार को नैहट्टी में तृणमूल बेघरों को घर पहुंचाने के लिए धरना स्थल पर पहुंची सुश्री बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग आज उनकी गाड़ी के समक्ष आकर नारेबाजी कर रहे थे.

उन्‍होंने कहा कि वे उनपर हमला करना चाहते थे. वह चाहती, तो उन्हें गिरफ्तार करवा सकती थी, लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया. उन्होंने कहा कि बाहर की संस्कृति यहां लादी जायेगी. उन्होंने कहा कि वह बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगी. बाहर से आकर बंगाल के कल्चर को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. वह इसे नष्ट होने नहीं देंगी.

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 400 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने डीजी को निर्देश दिया कि जिन लोगों के खिलाफ एफआइआर किया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि माकपा के हमदर्द आज भाजपा के जल्लाद हो गये हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की गयी है. वह भी जानती हैं कि क्या-क्या अनैतिक कारोबार किया जा रहा है. सभी का हिसाब लिया जायेगा. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के डॉयलॉग बोलते हुए कहा (मारबो एखने… विचार होबे ओखने…) सुश्री बनर्जी ने कहा कि 14 जून को कचरापाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के साथ बूथ स्तर पर बैठक करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola