एक और विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Published at :30 May 2019 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
एक और विधायक ने थामा भाजपा का दामन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी सफलता के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायकों व नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. भाजपा के दिल्ली कार्यालय में बुधवार को पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता मुकुल राय की मौजूदगी में बीरभूम जिले के लाभपुर के विधायक मनिरुल इस्लाम, पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में भाजपा की भारी सफलता के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायकों व नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. भाजपा के दिल्ली कार्यालय में बुधवार को पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नेता मुकुल राय की मौजूदगी में बीरभूम जिले के लाभपुर के विधायक मनिरुल इस्लाम, पूर्व विधायक गदाधर हाजरा, तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के मोहम्मद यासिफ इकबाल व निमाई दास भाजपा में शामिल हो गये.

संवाददाता सम्मेलन में मुकुल राय ने कहा कि बीरभूम और बोलपुर लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की धांधली के कारण हम हार गये थे, लेकिन वहां की जनता भाजपा के साथ है. इससे यह साबित हो जाता है कि राज्य के अल्पसंख्यक भी भाजपा के साथ हैं. प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल के अंदर आतंक की राजनीति चल रही है. तृणमूल कांग्रेस के अंदर भी काफी अंतर्कलह है. दीदी (ममता बनर्जी) के अहंकार के कारण लोगों को काम करने में दम घुट रहा है.

लोगों का विश्वास मोदी जी पर है. प्रधानमंत्री बंगाल में हिंसा समाप्त करेंगे और शांति स्थापित करेंगे. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तृणमूल कांग्रेस के बीजपुर के विधायक शुभ्रांशु राय और विष्णुपुर के विधायक तुषारकांति भट्टाचार्य और माकपा के हेमताबाद के विधायक देवेंद्रनाथ राय ने भाजपा का झंडा थाम लिया था. उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के 75 पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गये थे. इनमें से 63 पार्षद नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय और 12 बैरकपुर के भाटपाड़ा में भाजपा में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola