ePaper

ममता बनर्जी को झटका, तीन विधायक सहित 20 पार्षद ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

Updated at : 28 May 2019 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी को झटका, तीन विधायक सहित 20 पार्षद ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफे की पेशकश की थी. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीएमसी के तीन विधायक और 20 पार्षद भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. 20 पार्षद तो दिल्ली पहुंच भी चुके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफे की पेशकश की थी. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि टीएमसी के तीन विधायक और 20 पार्षद भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. 20 पार्षद तो दिल्ली पहुंच भी चुके हैं. सूत्रों केे हवाले से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय सहित तीन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं. कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में टीएमसी और भाजपा की जंग और बढ़ सकती है.

टीएमसी की पार्षद रूबी चटर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ममता जी से नाराज नहीं हैं, लेकिन हाल में भाजपा ने जिस तरह से बंगाल में जीत दर्ज की उससे हम प्रभावित हैं और भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं. जनता भाजपा को पसंद कर रही है, वे जिस तरह से जनता के लिए काम कर रही है वह लोगों को पसंद आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola