धांधली नहीं हुई होती तो और सीटें जीतते
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति पर भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि अगर यहां मतदान के दौरान धांधली नहीं हुई होती, तो पश्चिम बंगाल की सूरत अलग होती. केंद्रीय नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करने दिल्ली पहुंचे मुकुल राय ने बताया कि अभी से ही भाजपा विधानसभा का […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति पर भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि अगर यहां मतदान के दौरान धांधली नहीं हुई होती, तो पश्चिम बंगाल की सूरत अलग होती. केंद्रीय नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करने दिल्ली पहुंचे मुकुल राय ने बताया कि अभी से ही भाजपा विधानसभा का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को खारिज किया है और भाजपा के प्रति अपनी आस्था जतायी है वह काबिले तारीफ है.
लोगों की राय यह साबित करती है कि अब वे तृणमूल कांग्रेस से ऊब गये हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं.उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व पर लगातार वार करते हुए मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही थीं. पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही थीं. लेकिन मैं कहते आ रहा हूं कि वह सपने देख रही हैं. वह बात सही साबित हुई है. अब भाजपा का लक्ष्य है बंगाल को तृणमूल कांग्रेस के शासन से मुक्त करना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










