सातवें चरण में 19 मई को पश्चिम बंगाल के नौ लोकसभा क्षेत्रों में डाले जायेंगे वोट, कोलकाता उत्तर में सर्वाधिक 21 उम्मीदवार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा क्षेत्रों में से कोलकाता उत्तर में सर्वाधिक 21 उम्मीदवार हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या लगभग 14.44 लाख है. इस लोकसभा चुनाव में मतदान सातवें चरण में 19 मई को होगा. इस मतदान क्षेत्र से प्रमुख पार्टियों में तृणमूल कांग्रेस से वर्तमान सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, भाजपा से प्रदेश भाजपा […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा क्षेत्रों में से कोलकाता उत्तर में सर्वाधिक 21 उम्मीदवार हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या लगभग 14.44 लाख है. इस लोकसभा चुनाव में मतदान सातवें चरण में 19 मई को होगा. इस मतदान क्षेत्र से प्रमुख पार्टियों में तृणमूल कांग्रेस से वर्तमान सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, भाजपा से प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा, कांग्रेस से सैयद शाहिद इमाम तथा माकपा से कोनिनिका बोस (घोष) प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं. बंगाल के इन चार प्रमुख पार्टियों के अतिरिक्त बसपा, एसयूसीआइ, राष्ट्रीय मानवाधिकार पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रीय अहिंसा मंच, भारत प्रभात पार्टी, पार्टी फॉर डेमोक्रेटिक सोशलिज्म, जनसंघ पार्टी, पूर्वांचल जनता पार्टी (सेक्युलर), पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया, जनसंघर्ष विराट पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. इन पार्टियों के अतिरिक्त छह निर्दल उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










