ममता दीदी मुझे जेल भेजने की धमकी दे रही हैं, पर आप सिर्फ यह याद रखें, चुपचाप ‘कमल छाप’ : नरेंद्र मोदी

Published at :16 May 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
ममता दीदी मुझे जेल भेजने की धमकी दे रही हैं, पर आप सिर्फ यह याद रखें, चुपचाप ‘कमल छाप’ : नरेंद्र मोदी

मथुरापुर (बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के कार्यर्ताओं पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिलने वाली पराजय से हताश दीदी मुझे सींखचों के पीछे डालने की धमकी दे रही हैं.यह साफ दिखता है कि […]

विज्ञापन

मथुरापुर (बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के कार्यर्ताओं पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिलने वाली पराजय से हताश दीदी मुझे सींखचों के पीछे डालने की धमकी दे रही हैं.यह साफ दिखता है कि वोटबैंक की राजनीति के लिए दीदी किस स्तर पर जा सकती हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि आप सिर्फ यह याद रखें कि चुपचाप कमल छाप, बूथ-बूथ से टीएमसी साफ.

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3-4 दिन से यहां जो हो रहा है, उसे मेरे साथ-साथ आप सभी देख रहे हैं. टीएमएसी के गुंडों ने यहां नर्क बना रखा है, जिस प्रकार की हिंसा यहां फैला रखी है, उससे गणतंत्र बदनाम हुआ है. टीएमसी के गुंडों ने रात को महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक ईश्वर चंद विद्यासागर जी की मूर्ति को तोड़ दिया और अब पश्चिम बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा मूर्ति को तोड़ने के साक्ष्यों मिटाने का प्रयास कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि 2019 के इस चुनाव में पूरे देश ने अपने इस सेवक को भरपूर समर्थन दिया है, इस समर्थन को और मजबूत करने और हमारी सरकार को मजबूती के साथ वापस लाने के लिए बंगाल के लोगों ने यह तय किया है कि वे हमें 300 सीट दिलवायेंगे. जैसे ही बंगाल की जनता भाजपा पर अपना यह विशेष आशीर्वाद बरसायेगी,दीदी को लोकतंत्र का असली मतलब भी समझ आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola