ePaper

झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल का मंच टूटा, बाल-बाल बचीं नुसरत

Updated at : 09 May 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल का मंच टूटा, बाल-बाल बचीं नुसरत

कोलकाता : मेदिनीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस का मंच टूट गया. इस दौरान मंच पर पार्टी की स्टार कैंपेनर नुसरत जहां मौजूद थीं. यहां किसी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है. घटना जहां घटी है, वह झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां वर्तमान में बशीरहाट […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेदिनीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस का मंच टूट गया. इस दौरान मंच पर पार्टी की स्टार कैंपेनर नुसरत जहां मौजूद थीं. यहां किसी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है.

घटना जहां घटी है, वह झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां वर्तमान में बशीरहाट लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार भी हैं. वह यहां झाड़ग्राम में पार्टी उम्मीदवार बिरबाहा सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करने आयी थीं. मंच की ऊंचाई बहुत कम थी, इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आयी है. मंच के दरकने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी और लोग घबरा गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola