ePaper

‘जयश्री राम’ बोलनेवालों को दीदी भेज रहीं जेल : मोदी

Updated at : 07 May 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
‘जयश्री राम’ बोलनेवालों को दीदी भेज रहीं जेल : मोदी

कहा : राम हमारी प्रेरणा हैं, हमारे रगो में हैं महामिलावट के बल पर दीदी का दिल्ली का सपना मिट्टी में मिलता दिख रहा झाड़ग्राम की सभा में मोदी ने ममता पर बोला जोरदार हमला कोलकाता : ‘जयश्री राम’ बोलनेवालों को दीदी जेलभेज रही हैं. राम हमारी प्रेरणा हैं और राम हमारे रगों में हैं. […]

विज्ञापन

कहा : राम हमारी प्रेरणा हैं, हमारे रगो में हैं

महामिलावट के बल पर दीदी का दिल्ली का सपना मिट्टी में मिलता दिख रहा
झाड़ग्राम की सभा में मोदी ने ममता पर बोला जोरदार हमला
कोलकाता : ‘जयश्री राम’ बोलनेवालों को दीदी जेलभेज रही हैं. राम हमारी प्रेरणा हैं और राम हमारे रगों में हैं. झाड़ग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि वामपंथियों के विचार विदेशी हैं. संस्कार विदेशी हैं. यही कारण है कि अपने नाम में लगे सीता और राम की लाज भी नहीं रखते और रामायण, महाभारत, पुराने ग्रंथों का अपमान उनके लिए फैशन हो गया है, लेकिन ममता दीदी ने इसी वामपंथियों के खिलाफ लड़ाई की थी, लेकिन जय श्री राम बोलने वालों को जेल क्यों भेजने लगी हो. दीदी ने कहा कि कि भाजपा ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बना दिया है.
आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं, भगवान राम हमारी रगों में है. हमारे संस्कारों में हैं. लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा था कि मुझे इस सोने की लंका जरा भी प्रभावित नहीं करती, मेरे लिए मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है. उन्होंने कहा कि राम हमारी प्रेरणा हैं. राम हमारी प्रज्ञा है. हमारी राजनीति का रास्ता राष्ट्रवाद है और भारत भक्ति है. दीदी, एजेंटों का गोरखधंधा पश्चिम बंगाल में बहुत चलाया है.
पश्चिम बंगाल में एक ऐसा काम नहीं, जो टीएमसी के एजेंटों के बिना चल सकता है. आपका यह चौकीदार दिल्ली से गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों को सस्ता राशन मिले. इसके लिए रुपये भेजता है. दीदी, अपने एजेंटों के माध्यम से उस पैसों में से तोलाबाजी करती है और मेरे आदिवासी भाई-बहनों तक खराब किश्म का चावल पहुंचाया जाता है. यहां गरीबों और आदिवासियों के राशन कार्ड भी दीदी के एजेंटों ने दबा दिये हैं. उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर की धरती पर बेटियों के साथ अपमान होता है तथा मानव तस्वरी होती है, तो दु:ख होता है.
उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे मामले में फांसी के सजा का प्रावधान किया है, लेकिन टीएमसी की सरकार इन कानूनों को ठीक से लागू ही नहीं होने देती. उन्होंने कहा : दीदी, पश्चिम बंगाल की बेटियों से आपकी क्या दुश्मनी है. अपनी पार्टी के एजेंटों व गुंडों के बल पर गुंडातंत्र चला रही दीदी का पतन हो ही चुका है. जमीन खिसक ही चुकी है. अब उनकी पराजय तय है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव तृणमूल कांग्रेस की हर्मदवाहिनी रोकने का काम झाड़ग्राम और मेदिनीपुर ने किया था.
तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किये और हत्याएं की. हमारे अनेक कार्यकर्ताओं पर दीदी की पुलिस ने लाठियां भी बरसायी, लेकिन आप सभी कमल खिलाने के लिए संकल्पित रहे. भाजपा हर शहीद के साथ खड़ी है. पूरा पश्चिम बंगाल आपके साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवारों पर हमले हुए, लेकिन वोट के लुटरों को जवाब दिया जा रहा है. दीदी के गुंडों की धमकी के बावजूद मतदाता वोट दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दीदी की चमकी और धमकी का मॉडल अब नहीं चलेगा. अब चमकी और धमकी जनता की चलेगी. गणतंत्र में लूटतंत्र का राज नहीं चलेगा. पश्चिम बंगाल के लोगों को आजादी से वोट डालने का अधिकार दीदी छीन नहीं सकती. महामिलावट के बल पर दीदी दिल्ली जाने का सपना देख रही है. अब मिट्टी में मिलता दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola