तन्हाई से तंग आकर वृद्धा ने की खुदकुशी

Updated at : 18 Apr 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
तन्हाई से तंग आकर वृद्धा ने की खुदकुशी

विवाह नहीं होने के कारण थी अकेली बहन के घर आकर बहुमं‍जिली इमारत से लगायी छलांग कोलकाता : अकेलेपन की शिकार एक वृद्धा ने अपनी बहन के घर जाकर बहुमंजिली इमारत से छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना बांसद्रोनी इलाके के ऋषि राजनारायण रोड में बुधवार सुबह करीब सात बजे की है. काफी उंचाई […]

विज्ञापन

विवाह नहीं होने के कारण थी अकेली

बहन के घर आकर बहुमं‍जिली इमारत से लगायी छलांग
कोलकाता : अकेलेपन की शिकार एक वृद्धा ने अपनी बहन के घर जाकर बहुमंजिली इमारत से छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना बांसद्रोनी इलाके के ऋषि राजनारायण रोड में बुधवार सुबह करीब सात बजे की है. काफी उंचाई से गिरने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान अपर्णा दे (69) दे के रूप में हुई है. वह हुगली के चिंसुरा की रहनेवाली थी. खबर पाकर बांसद्रोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमआर बांगुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को मृतक की बहन ने बताया कि उसकी दीदी (अपर्णा दे) पेशे से शिक्षक थीं. उन्होंने विवाह नहीं किया था. इस कारण रिटायर्ड होने के बाद वह हुगली के अपने मकान में अकेली ही रहती थीं. वृद्धावस्था में अकेलेपन के कारण वह तनावग्रस्त रहती थीं. मंगलवार को वह अपनी बहन से मिलने बांसद्रोनी इलाके में आयी थीं. वह अचानक ऐसा कदम उठा लेंगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. इस घटना को लेकर अपर्ण दे के परिवार में शोक व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola