राज्य सरकार बनायेगी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

Published at :05 Jul 2014 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार बनायेगी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

कोलकाता: राज्य सरकार ने बच्चों के डेवलपमेंटल डिसऑर्डर के इलाज के लिए विशेष सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने का फैसला किया है. महानगर में नारकेलडांगा स्थित डॉ बीसी रॉय मेमोरियल हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन में ही इस सेंटर का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दी है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य सरकार ने बच्चों के डेवलपमेंटल डिसऑर्डर के इलाज के लिए विशेष सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने का फैसला किया है. महानगर में नारकेलडांगा स्थित डॉ बीसी रॉय मेमोरियल हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रेन में ही इस सेंटर का निर्माण किया जायेगा. यह जानकारी राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दी है. उन्होंने बताया कि पहले राज्य सरकार ने यहां सेरिब्रल पालसी के लिए एक विशेष सेंटर बनाने का फैसला किया था, लेकिन अब इसमें विस्तार करते हुए अन्य डिसआर्डर की भी जांच करने की योजना बनायी है.

इसके लिए बीसी राय हॉस्पिटल में जगह भी चिन्हित कर ली गयी है. गौरतलब है कि बच्चों में विकास के साथ-साथ उनके दिमाग का बढ़ना भी जरूरी है, लेकिन कई बार विभिन्न समस्याओं के कारण बच्चों में डेवलपमेंटल डिसआर्डर की समस्या देखी जाती है. इस सेंटर के बनने से इस प्रकार के बच्चों का भी इलाज यहां संभव हो पायेगा.

उन्होंने बताया कि इस सेंटर के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने यूके सरकार के साथ संपर्क साधा है. वहां के लंदन स्कूल ऑफ सेरिब्रल पलसी के प्रबंधन से बातचीत हो रही है और उनके साथ समझौता कर इस सेंटर की स्थापना का विचार किया जायेगा. यहां पर बच्चों का इलाज स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी के माध्यम से किया जायेगा. इसके साथ ही अन्य प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जायेगी, जिससे बच्चे सामान्य जीवन जी सकें. उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष से राज्य सरकार इस योजना पर कार्य शुरू करना चाहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola