ब्रिगेड की सभा के लिए भाजपा को मिली अनुमति, निर्माण कार्य शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए आवश्यक अनुमति मिल जाने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है. मंच बनाने से लेकर मैदान के एक हिस्से में धूप से बचने के लिए शेड लगाये जा रहे हैं. इसके अलावा इस […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए आवश्यक अनुमति मिल जाने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
मंच बनाने से लेकर मैदान के एक हिस्से में धूप से बचने के लिए शेड लगाये जा रहे हैं. इसके अलावा इस बार कोई वीआइपी पास नहीं बनाया गया है. पहले आओ पहले बैठो की नीति अपनायी गयी है.
उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल के सभी जिलों से कार्यकता और समर्थकों का हुजूम ब्रिगेड की सभा में उमड़ेगा. उनका दावा है कि 10 लाख लोग इस सभा में हिस्सा लेंगे. कार्यकता और समर्थक वाहनों से आयेंगे और फिर उसी दिन उसी वाहन से वापस लौट जायेंगे.
उन्होंने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी जिन वाहनों से कार्यकर्ता और समर्थक आयेंगे उनके मालिकों को डराया जा रहा है. इधर, तैयारी का जायजा लेने के लिए सुबह 10 बजे ही प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ब्रिगेड पहुंचे, तो दोपहर में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अपने समर्थकों के साथ पहुंच गये.
कुल मिलाकर भाजपा ब्रिगेड की सभा को लेकर काफी तत्पर है. संजय सिंह ने बताया कि ब्रिगेड के मंच से भाजपा में कई नामचीन डाॅक्टर और माकपा के लोग भाजपा में शामिल होंगे.
उल्लेखनीय है कि ब्रिगेड में पहली बार कोई पार्टी शेड लगाकर सभा करने जा रही है. इसके पहले प्रधानमंत्री की मेदिनीपुर की सभा में जो पंडाल बनाया गया था. वह गिर गया था. इस घटना में कई लोग जख्मी हुए थे. इस बात को देखते हुए भाजपा इस बार जर्मनी से लाये गये एल्यूमिनियम के शेड लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










