लोक कल्याणकारी योजनाएं जारी रखना चाहतीं ममता

Updated:
विज्ञापन
लोक कल्याणकारी योजनाएं जारी रखना चाहतीं ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव सीएम के निर्देश पर चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे मुख्य सचिव कोलकाता : लोकसभा चुनाव के दिनों की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और ऐसे में राज्य सरकार कोई भी नयी योजना शुरू नहीं कर सकती है, लेकिन इसी बीच, पश्चिम बंगाल की […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रखा प्रस्ताव

सीएम के निर्देश पर चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे मुख्य सचिव

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के दिनों की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है और ऐसे में राज्य सरकार कोई भी नयी योजना शुरू नहीं कर सकती है, लेकिन इसी बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने में लगभग तीन महीने लगेगा और ऐसे में जिन योजनाओं की घोषणा पहले हो चुकी है और उनका लाभ लोगों को मिल रहा है. इन योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों को चुनाव आचार संहिता की अवधि के दौरान भी मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाएं, जैसे कि रूपोश्री, समब्याथी, कृषक बंधु व खाद्य साथी योजनाएं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने रूपोश्री योजना शुरू की है, जिसके तहत शादी के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. अब किसी की भी शादी चुनाव की तारीख देख कर तय नहीं की जाती. इसी प्रकार, समब्याथी योजना के तहत गरीब परिवार में अगर किसी की मृत्यु होती है तो पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए भी राज्य सरकार द्वारा दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की मौत कभी भी हो सकती है, इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से इस प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का प्रस्ताव दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र देने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव जल्द ही चुनाव आयोग को पत्र देकर राज्य सरकार द्वारा दिये गये प्रस्ताव की जानकारी देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola