लोकसभा चुनाव : तृणमूल कांग्रेस 10 से 12 नये चेहरों को देगी मौका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुछ जीती हुई सीटों पर भी नये उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं कोलकाता : राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 10 से 12 नये चेहरों को मौका दे सकती है. पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्षों व चुनाव […]
विज्ञापन
कुछ जीती हुई सीटों पर भी नये उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं
कोलकाता : राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 10 से 12 नये चेहरों को मौका दे सकती है. पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्षों व चुनाव समिति की मंगलवार को बैठक बुलायी गयी है. बैठक के बाद साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन होगा.
इस संवाददाता सम्मेलन में पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जायेगी. दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि कुछ नये चेहरों को पार्टी उन सीटों पर उतार सकती है जहां 2014 के चुनाव के दौरान पार्टी ने जीत दर्ज की थी. उन सीटों पर भी नये चेहरों को मौका दिया जा सकता है, जिन पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.उन्होंने बताया कि टिकट दिये जाने से पहले पार्टी संसद के भीतर और बाहर मौजूदा सांसदों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करेगी.
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा : इस समय, हमारे 34 सासंद हैं और इनमें से दो को निष्कासित कर दिया गया है. इन दो सीटों पर नये उम्मीदवारों को उतारा जायेगा. तृणमूल नेता ने कहा : हम दो अन्य सीटों पर भी नये उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, जहां इस समय मशहूर हस्तियां सांसद हैं.
वर्ष 2014 में जिन आठ सीटों पर पार्टी हारी थी, उनमें से कुछ को छोड़कर अन्य पर नये उम्मीदवार पुराने उम्मीदवारों का स्थान लेंगे. राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से तृणमूल के 34 सांसद हैं. हाल में पार्टी ने विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान और बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के सिलसिले में पार्टी से निष्कासित कर दिया. तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी टिकटों के वितरण पर अंतिम फैसला करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










