कोलकाता : पार्क सर्कस मैदान में युवक ने खुद को लगायी आग

Updated at : 25 Feb 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : पार्क सर्कस मैदान में युवक ने खुद को लगायी आग

कोलकाता : पार्क सर्कस मैदान में एक युवक ने खुद के शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. हालांकि समय रहते अन्य लोगों की नजर पड़ने पर उसे वहां से चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की पहचान मोहम्मद नदीम (30) के रूप में […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्क सर्कस मैदान में एक युवक ने खुद के शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. हालांकि समय रहते अन्य लोगों की नजर पड़ने पर उसे वहां से चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की पहचान मोहम्मद नदीम (30) के रूप में हुई है. वह कसाईपाड़ा लेन का रहनेवाला है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें खबर मिली कि रविवार दोपहर एक बजे के करीब एक युवक पार्क सर्कस मैदान में खुद के शरीर में आग लगा ली है. खबर पाकर बेनियापुकुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
घरवालों को इसकी सूचना दी गयी, जिसके बाद घरवाले भी वहां पहुंचे, लेकिन युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले भी कोई सही वजह नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है. इसके बाद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता चल सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola