खाद्यमंत्री की कार से टकराया ऑटो, तीन माध्यमिक परीक्षार्थी समेत चार घायल

Updated at : 13 Feb 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
खाद्यमंत्री की कार से टकराया ऑटो,  तीन माध्यमिक परीक्षार्थी समेत चार घायल

कोलकाता : विधाननगर उत्तर थानांतर्गत सॉल्टलेक के तीन नंबर आइलैंड के पास मंगलवार की सुबह राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की कार से एक ऑटो टकरा गया. घटना में तीन माध्यमिक परीक्षार्थी समेत चार यात्री जख्मी हो गये. उन सभी को तुरंत विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार करवाकर मंत्री ने अपनी […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर उत्तर थानांतर्गत सॉल्टलेक के तीन नंबर आइलैंड के पास मंगलवार की सुबह राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की कार से एक ऑटो टकरा गया. घटना में तीन माध्यमिक परीक्षार्थी समेत चार यात्री जख्मी हो गये. उन सभी को तुरंत विधाननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार करवाकर मंत्री ने अपनी कार से तीन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11 बजे की है. साॅल्टलेक जीसी ब्लाॅक में स्थित अपने घर से खाद्यमंत्री मंत्री दफ्तर के लिए निकले थे.

अपनी कार से जाने के दौरान ही साॅल्टलेक में तीन नंबर आइलैंड के पास से होकर गुजरते समय विपरित दिशा से एक ऑटो तेज रफ्तार में आ रहा था.ऑटो में माध्यमिक के तीन परीक्षार्थी और एक छात्र का अभिभावक था. ऑटो सामने पहुंचते ही अनियंत्रित होकर मंत्री की कार से टकरा गया. ऑटो में सवार सभी को हल्की चोटें आयीं.
उस अभिभावक के पैर में चोट आयी. मंत्री ने परीक्षार्थियों को देख तुरंत तत्परता दिखाते हुए सभी को अपनी कार से लेकर प्राथमिक उपचार करवाते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाये, ताकि परीक्षा में विलंब ना हो पाये. इधर, घायलों को विधाननगर महकमा अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया.
चालक को 500 रुपये भी दिये
इधर, दुर्घटना के बाद ऑटो के सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मंत्री से ऑटो चालक को ही उल्टा 500 रुपये मदद के तौर पर दे दिये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola