अब बंगाल में बीजेपी करेगी ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने कोलकाता पुलिस से इस महीने के अंत में उसी स्थान पर धरना देने की अनुमति मांगी है, जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह धरना दिया था. भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पार्टी ने पुलिस को पत्र लिखकर […]
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने कोलकाता पुलिस से इस महीने के अंत में उसी स्थान पर धरना देने की अनुमति मांगी है, जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह धरना दिया था. भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पार्टी ने पुलिस को पत्र लिखकर 21 से 23 फरवरी तक मेट्रो चैनल पर धरना देने की अनुमति मांगी है.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को एक ई-मेल भी भेजा जायेगा. बसु ने कहा, ‘लोकतंत्र बचाओ’ धरना ‘राज्य में लोकतंत्र को बहाल करने’ की मांग करेगा. गौरतलब है कि चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने तीन से पांच फरवरी तक मेट्रो चैनल पर धरना दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










