चार लाख के नकली नोट संग दो गिरफ्तार

मालदा: चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ बीएसएफ के 125 नंबर बटालियन के जवानों ने दो तस्करों को धर दबोचा है. मंगलवार देर रात को कालियाचक थाना अंतर्गत शाहबाजपुर इलाके के भारत-बांग्लादेश सीमा से सदागर शेख (29) व एनामुल शेख (20) को बीएसएफ ने नकली नोटों के साथ दबोचा. ये दोनों कालियाचक थाना […]
मालदा: चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ बीएसएफ के 125 नंबर बटालियन के जवानों ने दो तस्करों को धर दबोचा है. मंगलवार देर रात को कालियाचक थाना अंतर्गत शाहबाजपुर इलाके के भारत-बांग्लादेश सीमा से सदागर शेख (29) व एनामुल शेख (20) को बीएसएफ ने नकली नोटों के साथ दबोचा.
ये दोनों कालियाचक थाना अंतर्गत पारदेवनापुर गांव के रहनेवाले हैं. बीएसएफ ने बुधवार को चार लाख के नकली नोटों को पुलिस के हाथों सौंप दिया.
बुधवार को मालदा अदालत में तस्करों को पेश करने पर न्यायाधीन ने दोनों को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने इनके पास से 500 के 602 नोट व एक हजार के 99 नकली नोट बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि नकली नोटों को मालदा से कटिहार ले जाने का मकसद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




