दावों की खुली पोल, बारिश से जलजमाव

Updated at : 26 Jun 2014 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
दावों की खुली पोल, बारिश से जलजमाव

कोलकाता: बरसात का मौसम शुरू होने से पहले मेयर शोभन चटर्जी ने दावा किया था कि जलजमाव से निबटने के लिए कोलकाता नगर निगम पूरी तरह तैयार है. श्री चटर्जी का कहना था कि इस समस्या का मुकाबला करने की तैयारी हमलोग एक वर्ष पहले ही शुरू कर चुके थे. इसलिए लोगों को चिंता करने […]

विज्ञापन

कोलकाता: बरसात का मौसम शुरू होने से पहले मेयर शोभन चटर्जी ने दावा किया था कि जलजमाव से निबटने के लिए कोलकाता नगर निगम पूरी तरह तैयार है. श्री चटर्जी का कहना था कि इस समस्या का मुकाबला करने की तैयारी हमलोग एक वर्ष पहले ही शुरू कर चुके थे. इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पर, बुधवार को फिर से निगम की तैयारियों के दावे की पोल खुल गयी.

बुधवार दोपहर हुई बारिश के दौरान सेंट्रल एवेन्यू, ठनठनिया, केला बागान, तोपसिया, टेंगरा, तिलजला, बेहला इत्यादि इलाकों में जलजमाव हो गया. विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक बारिश होने पर जलजमाव स्वाभाविक प्रक्रिया है. पर, बुधवार को केवल छह मिलीमीटर बारिश हुई. इसके बावजूद एक बड़े इलाके में बारिश का पानी जमा हो गया.

सड़कों व गलियों पर पानी लहरें दौड़नें लगीं. इससे पैदल चलनेवालों को सबसे अधिक परेशानी हुई. वाहन चालक भी परेशान हुए. हॉकरों के लिए सारा दिन ही बरबाद हो गया. हालांकि निगम अधिकारियों ने दावा किया कि थोड़ी ही देर में पानी को निकाल दिया गया, लेकिन हकीकत इसके विपरीत था. टेंगरा, तोपसिया व तिलजला के इलाको में घंटों जलजमाव रहा और लोगों को उसी के बीच से गुजर कर अपना कामकाज चलाने के लिए बाध्य होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola