ePaper

योगी आदित्यनाथ ने बिना अनुमति पुरुलिया में की रैली, कहा मुख्यमंत्री का धरना पर बैठना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक घटना

Updated at : 05 Feb 2019 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने बिना अनुमति पुरुलिया में की रैली, कहा मुख्यमंत्री का धरना पर बैठना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक घटना

पुरुलिया( पश्चिम बंगाल) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया में रैली की अनुमति नहींमिलने के बाद भी यहां पहुंचे और ममता सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्योंमेंजुटी है. रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकतंत्र में इससे शर्मनाक घटना कुछ नहीं हो […]

विज्ञापन

पुरुलिया( पश्चिम बंगाल) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया में रैली की अनुमति नहींमिलने के बाद भी यहां पहुंचे और ममता सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्योंमेंजुटी है. रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा लोकतंत्र में इससे शर्मनाक घटना कुछ नहीं हो सकती है कि एक मुख्यमंत्री धरना पर बैठे.

उन्होंने बंगाल की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह वह धरती है जिसने विपरीत परिस्थितियों में देश को ताकत दी. बंगाल के विवेकानंद ने हिंदुओं में ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का भाव जागृत करने को कहा. रैली को संबोधित करने के लिए सड़क मार्ग पुरुलिया पहुंच गये हैं. इसके लिए वे पहले झारखंड के बोकारो पहुंचे और वहां से पुरुलिया के लिए रवाना हो गये हैं. रास्ते में योगी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और कहा कि यह सरकार अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक गतिविधि में संलिप्त है, यही कारण है कि मेरे जैसे संन्यासी और योगी को बंगाल की धरती पर उतरने से रोका जा रहा है.

सीबीआई बनाम ममता विवाद के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गयी है. बंगाल सरकार ने आदित्यनाथ को रैली की इजाजत नहीं दी, पुरुलिया के एसपी ने कहा कि रैली की अनुमति नहीं दी गयी है और अगर वे रैली करते हैं तो उनपर कार्रवाई की जायेगी. बंगाल सरकार ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को भी रैली करने की अनुमति नहीं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola