कोलकाता : सांसद केडी सिंह की 239 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 2:30 AM
कोलकाता : राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी लिमिटेड के निदेशक व तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह की 239.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. इस कंपनी के खिलाफ पश्चिम बंगाल और इससे सटे सीमावर्ती राज्यों में निवेशकों से विभिन्न पोंजी स्कीमों […]
कोलकाता : राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी लिमिटेड के निदेशक व तृणमूल कांग्रेस के सांसद केडी सिंह की 239.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. इस कंपनी के खिलाफ पश्चिम बंगाल और इससे सटे सीमावर्ती राज्यों में निवेशकों से विभिन्न पोंजी स्कीमों के जरिये ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर करीब 1900 करोड़ रुपये ग्राहकों से वसूलने का आरोप है.
इसकी जांच शुरू कर इडी की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत राज्यसभा सदस्य केडी सिंह की कंपनियों की 239.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी. जब्त की गयी संपत्तियों की सूची में चंडीगढ़, पंचकूला, पंजाब, शिमला व हरियाणा में रिसॉर्ट, शोरूम, बेनामी जमीन व कई अन्य संपत्ति व कोलकाता में बैंक अकाउंट शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










