इंडोनेशिया में सुनामी : ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख जताया

Updated:
विज्ञापन
इंडोनेशिया में सुनामी : ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख जताया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद आयी सुनामी में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. इस सुनामी में 281 लोगों की मौत हुई है और करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं. बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘इंडोनेशिया में विनाशकारी सुनामी के चलते […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद आयी सुनामी में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. इस सुनामी में 281 लोगों की मौत हुई है और करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं.

बनर्जी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘इंडोनेशिया में विनाशकारी सुनामी के चलते अनेक लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं.’ उन्होंने लिखा, ‘इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं इंडोनेशिया के लोगों के साथ हैं.’

शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने के बाद दक्षिणी सुमात्रा और पश्चिमी जावा के पास समुद्र की ऊंची लहरें तटों को तोड़कर आगे बढ़ीं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola