अब कोलकाता के कई इलाकों में पानी में मिली आर्सेनिक की ज्यादा मात्रा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के जिलों के बाद अब कोलकाता में भी आर्सेनिक का असर देखने को मिला है. दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्रों के पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से काफी अधिक है. इसको पीने पर विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बढ़ता जा रहा है. यादवपुर यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के जिलों के बाद अब कोलकाता में भी आर्सेनिक का असर देखने को मिला है. दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्रों के पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से काफी अधिक है. इसको पीने पर विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बढ़ता जा रहा है. यादवपुर यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में लगभग 52 लाख लोग आर्सेनिक की चपेट में हैं.
गौरतलब है कि 1987 में राज्य में पहली बार बारुईपुर व बारासात में आर्सेनिक मिला था, जिससे कैंसर जैसे रोग भी हो सकते हैं. इसके बाद से ही आर्सेनिक की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन अब महानगर के पानी में आर्सेनिक की मात्रा मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गयी है. यादवपुर यूनिवर्सिटी ने इसी वर्ष राज्य के नौ जिलों के पानी की समीक्षा की थी, जिसमें से 117 ब्लॉक के पानी में आर्सेनिक की मात्रा पायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










