दमकल विभाग में भ्रष्टाचार: हटाये गये विभाग के प्रधान व संयुक्त सचिव

Updated at : 19 Jun 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
दमकल विभाग में भ्रष्टाचार: हटाये गये विभाग के प्रधान व संयुक्त सचिव

कोलकाता: दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है. विभाग के प्रधान सचिव, संयुक्त सचिव व निजी सचिव पर लोगों से घूस लेकर बिना इमारत की जांच किये लाइसेंस जारी करने का आरोप है. बुधवार […]

विज्ञापन

कोलकाता: दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है. विभाग के प्रधान सचिव, संयुक्त सचिव व निजी सचिव पर लोगों से घूस लेकर बिना इमारत की जांच किये लाइसेंस जारी करने का आरोप है.

बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्र ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसके अनुसार राज्य के गृह सचिव बासुदेव बनर्जी को दमकल विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ विभाग के संयुक्त सचिव एस अहमद के स्थान पर सोमनाथ दास को इसका दायित्व सौंपा गया है. विभाग के पूर्व प्रधान सचिव एस रमेश कुमार व संयुक्त सचिव एस अहमद को कंपल्सरी वेटिंग में भेज दिया गया है. इसके अलावा दमकल विभाग के प्राइवेट सेक्रेटरी विभाष मंडल के खिलाफ भी जांच की जा रही है.

क्या है मामला

महानगर की ऊंची इमारतों में अगिAकांड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां सभी इमारतों की जांच करने का निर्देश दिया था. लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिल कर आपस में एक गिरोह तैयार कर लिया था. विभाग के सभी अधिकारी बिना किसी इमारत का जांच किये सिर्फ घूस लेकर फायर लाइसेंस जारी कर रहे थे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को हो गयी और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola