राम मंदिर निर्माण पर अभी अध्यादेश नहीं : विजयवर्गीय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उनकी पार्टी फिलहाल अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने के बारे में विचार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा : भाजपा ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर सकती है, क्योंकि किसी और में ऐसा करने […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि उनकी पार्टी फिलहाल अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने के बारे में विचार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा : भाजपा ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर सकती है, क्योंकि किसी और में ऐसा करने का दम नहीं है.
उनके मुताबिक, मंदिर के मुद्दे ने भाजपा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि विपक्ष इस मुद्दे का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों को डराने और वोटों के ध्रुवीकरण के लिए कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम अदालत से एक बार फिर इस मसले पर फैसला सुनाने की अपील करेंगे. जब तक मामला अदालत में है, हमें जल्दबाजी न करते हुए उसे फैसले के लिए उचित समय देना चाहिए.
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि अगर लोगों की आकांक्षाएं बढ़ती रहीं, तो सरकार को इस पर (अध्यादेश लाने या न लाने पर) फैसला लेना होगा. लेकिन फिलहाल हम ऐसा नहीं सोच रहे हैं. विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और शिवसेना की ओर से अध्यादेश लाने की बढ़ती मांग पर कैलाश विजयवर्गीय ने फिर दोहराया कि उन्हें जल्द फैसले की अपील लेकर अदालत के पास जाना चाहिए.
विजयवर्गीय ने विपक्ष के इन आरोप को खारिज किया कि भाजपा चुनावों से पहले राम मंदिर मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश में जुटी है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को भाजपा ने नहीं बल्कि संतों और दूसरे संगठनों ने उठाया है. पार्टी कभी राम मंदिर मुद्दे को लेकर चुनावों में नहीं उतरी. हमारा एजेंडा हमेशा ‘सबका साथ सबका विकास’ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










