होटल से मिला एमबीए छात्र का शव, न्यू मार्केट इलाके की घटना, जमशेदपुर में कर रहा था पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के शौचालय से संदिग्ध हालत में एमबीए के एक छात्र का शव बरामद किया गया. घटना गत शुक्रवार की देर रात की है. मृतक की शिनाख्त हर्ष भलानी (24) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गुजरात के राजकोट का निवासी […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित होटल के शौचालय से संदिग्ध हालत में एमबीए के एक छात्र का शव बरामद किया गया. घटना गत शुक्रवार की देर रात की है. मृतक की शिनाख्त हर्ष भलानी (24) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गुजरात के राजकोट का निवासी था. साथ ही वह जमशेदपुर स्थित एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था.
सूत्रों के अनुसार हर्ष गुरुवार की सुबह करीब 11.40 बजे होटल आया था. पहले उसे होटल का कमरा पसंद नहीं आ रहा था. बाद में उसने होटल की चौथी मंजिल स्थित एक कमरा बुक किया. कमरे में जाने के बाद उसे बाहर निकलते किसी ने नहीं देखा. शुक्रवार की रात को कई बार कमरे के बाहर आवाज देने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी, तो डुप्लीकेट चाबी से होटलकर्मियों ने दरवाजा खोला.
शौचालय का दरवाजा भी अंदर से बंद था. दरवाजा खोलने पर होटलकर्मियों ने देखा कि हर्ष लहूलुहान अवस्था में बाथटब में पड़ा हुआ था. पास ही एक छुरी थी. होटल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना न्यू मार्केट थाने को दी गयी. हर्ष को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की.
इधर, फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है व वहां के कुछ सामानों को भी संग्रह किया है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार मृतक के गले पर जख्मों के निशान पाये गये हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










