बंगाल : आसमान में दो विमान आमने-सामने, टकराते-टकराते बचे, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
बंगाल : आसमान में दो विमान आमने-सामने, टकराते-टकराते बचे, बड़ा हादसा टला

– एक चेन्नई-गुवाहाटी और दूसरी गुवाहाटी-कोलकाता जा रही थी – 47 सेकेंड के अंतराल में तत्परता ने बचाई कईयों की जान कोलकाता : चेन्नई से गुवाहाटी और गुवाहाटी से कोलकाता जा रहे दो विमान गुरुवार को आसमान में एक दूसरे के आमने-सामने आ गये. हालांकि कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता से बड़ा हादसा टल […]

विज्ञापन

– एक चेन्नई-गुवाहाटी और दूसरी गुवाहाटी-कोलकाता जा रही थी

– 47 सेकेंड के अंतराल में तत्परता ने बचाई कईयों की जान

कोलकाता : चेन्नई से गुवाहाटी और गुवाहाटी से कोलकाता जा रहे दो विमान गुरुवार को आसमान में एक दूसरे के आमने-सामने आ गये. हालांकि कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और दोनों विमान एक दूसरे से टकराते-टकराते बच गये. तुरंत एक विमान को रूट परिवर्तित कर विमान हादसे को टाला जा सका. इससे कई पैसेंजरों की जान बच गयी.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक विमान चेन्नई से गुवाहाटी के लिए और दूसरी एक विमान गुवाहाटी से कोलकाता के लिए रवाना हुई थी. दोनों विमान दोपहर में आसमान में अचानक एक दूसरे के समीप आ गये थे लेकिन कंट्रोलर की सूझबूझ और तत्परता से घटना टल गयी.

बताया गया कि ऐसी भयावह स्थिति को देखते ही विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सारी जानकारी दी. तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता के बाद चेन्नई से गुवाहाटी जा रहे विमान की दिशा दाहिने की तरफ करने का निर्देश देते हुए एक दूसरे के मार्ग से हटाया गया.

एयरपोर्ट ऑथरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि मात्र 47 सेकेंड के अंतराल में बरती गयी तत्परता ने हादसे को रोक ��िया. अगर थोड़ा भी विलंब होने पर एक बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola