नौ किलो सोना, 17 किलो चांदी व 1.12 करोड़ की नकदी संग तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2018 3:30 AM
विज्ञापन
कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने हावड़ा और कोलकाता में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सोना, चांदी और 1.12 करोड़ रुपये की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 9 किलो सोना और 17 किलो चांदी बरामद की गयी है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने हावड़ा और कोलकाता में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर सोना, चांदी और 1.12 करोड़ रुपये की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 9 किलो सोना और 17 किलो चांदी बरामद की गयी है. इसका बाजार मूल्य करीब तीन करोड़ के आस-पास है.
डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम निलेश अरविंद पवार, भाउसाहेब शिवाजी पानसी उर्फ महादेव और दत्तात्रेय बालकृष्ण शिंदे है. निलेश हावड़ा के हाट लेन और महादेव हावड़ा के ही डॉ पीके बनर्जी रोड का निवासी है, जबकि तीसरा आरोपी इनका बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है.
डीआरआइ को सूचना मिली थी कि नौ अक्तूबर को तस्करी का सोना और चांदी हावड़ा और कोलकाता लायी गयी है. वहां से बड़ाबाजार समेत अन्य जगहों पर सप्लाई की योजना है. इसके बाद अधिकारियों की टीम ने हावड़ा के हाट लेन स्थित एक मकान पर छापेमारी की. वहां से 9.091 किलो सोना बरामद हुआ, जिसका मूल्य करीब 2 करोड़ 87 लाख है. इसी तरह 14 किलो चांदी बरामद हुई. जिसका मूल्य चार लाख 20 हजार है. छापेमारी के दौरान दत्तात्रेय बलकृष्ण शिंदे को पकड़ा गया.
जिसे महादेव ने अपने व्यवसाय का बिजनेस पार्टनर बताया.
तीनों की गिरफ्तारी के बाद डीआरआइ ने कोलकाता स्थित उनकी एक दुकान में तलाशी ली. कोलकाता के गौरी दे लेन स्थित एक दुकान में तलाशी के दौरान 1 लाख 14 हजार,167 मूल्य की 3800.5 ग्राम चांदी और 1,45,532 मूल्य का 45.96 ग्राम सोना बरामद हुआ.
साथ ही नकद 1.12करोड़ रुपये बरामद हुए.
डीआरआइ के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 104/135 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये सारा सोना और चांदी नेपाल से तस्करी कर लाया गया है. इसे बड़ाबाजार, बऊबाजार समेत कई जगहों पर सप्लाई की योजना थी. तीनों के पास से बरामद सोना और चांदी के कोई बैध दस्तावेज भी नहीं मिला है. आरोपियों से पूछताछ जारी है.
नेपाल से सोना और चांदी तस्करी कर भारत लायी गयी
बड़ाबाजार समेत कई जगहों पर सप्लाई की थी योजना
कोलकाता और हावड़ा में डीआरआइ ने छापेमारी की
बरामद सोना और चांदी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










