फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को विदेश से लौटते समय नकली पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से बरामद पासपोर्ट किसी और का था, जिस पर वह अपना नाम चढ़ाकर फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा था.गिरफ्तार बांग्लादेशी को रविवार को बैरकपुर कोर्ट […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को विदेश से लौटते समय नकली पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से बरामद पासपोर्ट किसी और का था, जिस पर वह अपना नाम चढ़ाकर फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा था.गिरफ्तार बांग्लादेशी को रविवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
- दूसरे के पासपोर्ट पर अपना नाम चढ़ा कर इस्तेमाल कर रहा था
- गिरफ्तार बांग्लादेशी को तीन दिनों की पुलिस हिरासत
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम शेख मोहम्मद दुल (23) है. सुबह एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षा अधिकारी विदेश से आयी फ्लाइट से उतरे यात्रियों के दस्तावेजों की चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान मोहम्मद दुल के पासपोर्ट चेकिंग करने पर पता चला कि वह पासपोर्ट फर्जी है.
पासपोर्ट मूल रूप से किसी दूसरे व्यक्ति का है, लेकिन उस पर मोहम्मद दुल अपना नाम चढ़ाकर उसका इस्तेमाल कर रहा है. तुरंत सुरक्षा अधिकारियों ने एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाने की पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










