झारखंड के बाद अब बंगाल सरकार भी बेचेगी शराब, दुर्गा पूजा के बाद मंगाये जायेंगे आवेदन

Updated at : 07 Oct 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बाद अब बंगाल सरकार भी बेचेगी शराब, दुर्गा पूजा के बाद मंगाये जायेंगे आवेदन

कोलकाता : राज्य सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए नयी पहल करने जा रही है. शराब की थोक बिक्री के साथ-साथ अब राज्य सरकार खुदरा क्षेत्र में उतरने का फैसला की है. आबकारी विभाग से पश्चिम बंगाल सरकार की आमदनी लगातार बढ़ रही है. राज्य को प्रत्येक वर्ष होनेवाली आमदनी का 18-20 प्रतिशत आबकारी […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए नयी पहल करने जा रही है. शराब की थोक बिक्री के साथ-साथ अब राज्य सरकार खुदरा क्षेत्र में उतरने का फैसला की है.
आबकारी विभाग से पश्चिम बंगाल सरकार की आमदनी लगातार बढ़ रही है. राज्य को प्रत्येक वर्ष होनेवाली आमदनी का 18-20 प्रतिशत आबकारी विभाग से होता है. पिछले वर्ष भी राज्य सरकार को आबकारी विभाग से 7800 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी. अब इसे राज्य सरकार और बढ़ाना चाहती है, इसलिए अब राज्य सरकार शराब बिक्री के लिए खुदरा क्षेत्र में कदम रखते हुए प्रत्येक जिले में रिटेल काउंटर बनाने की योजना बनायी है. प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक-एक काउंटर खोला जायेगा, इसके बाद धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ायी जायेगी.
पूजा बाद मंगाये जायेंगे आवेदन
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार आनेवाले दिनों में बार खाेलने पर भी विचार कर रही है. आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, पूजा के बाद राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जिलों में शराब की एक हजार दुकानें खोलने के लिए आवेदन मंगाये जायेंगे और राज्य सरकार नयी शराब की दुकानें खोलने के लिए लाइसेंस जारी करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola