राष्ट्रपति से मिले बंगाल के दड़ीभीट में मारे गये छात्रों के पिता, की सीबीआई जांच की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 8:46 PM
कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति के लिए इस्लामपुर में मारे गये दोनों छात्रों के पिता व प्रदेश भाजपा नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में मृतक राजेश सरकार व तापस वर्मन के पिता बादल व नीलरतन के साथ भाजपा के सांसद […]
कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति के लिए इस्लामपुर में मारे गये दोनों छात्रों के पिता व प्रदेश भाजपा नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में मृतक राजेश सरकार व तापस वर्मन के पिता बादल व नीलरतन के साथ भाजपा के सांसद एसएस अहलूवालिया और मुकुल राय सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे.
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की. सोमवार को भी दहीभीट का स्कूल नहीं खुला.
अभिभावकों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच करायी जाए. राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया है, लेकिन मृतक के परिवार के लोग व भाजपा इसकी जांच सीबीअई से कराने की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










