कोलकाता : फ्रांस को पीछे छोड़ा, अब इंग्लैंड से आगे निकलेंगे: स्मृति ईरानी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Sep 2018 9:37 AM
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में बड़ा आकार ले रही है देश की अर्थव्यवस्था सीमेंट के उत्पादन में 14.2 प्रतिशत का उछाल आया है इस्पात की खपत में हुई है बढ़ोतरी कोलकाता : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है. […]
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में बड़ा आकार ले रही है देश की अर्थव्यवस्था
सीमेंट के उत्पादन में 14.2 प्रतिशत का उछाल आया है
इस्पात की खपत में हुई है बढ़ोतरी
कोलकाता : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है. देश की अर्थव्यवस्था का आकार इतना बड़ा हो गया है कि यह आज विश्व में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है. जो संभावनाएं जतायी जा रही हैं उससे 2019 में भारत इंग्लैंड को भी पीछे छोड़ देगा. कभी यह कल्पना नहीं की जा सकती थी कि जिस देश ने भारत को इतने वर्षों तक गुलामी के साये में रखा आज गांव में जन्में गरीब परिवार के बेटे के नेतृत्व में उसे ही भारत पीछे छोड़ रहा है.
मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स के 117वें सालाना सत्र के कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि 2018-19 की पहली तिमाही में देश ने कृषि क्षेत्र में विकास 8.2 फीसदी, जबकि कृषि,वन, मत्स्य पालन के क्षेत्र में तुलनात्मक विकास 5.3 फीसदी हासिल किया है. निर्माण क्षेत्र में विकास दर 8.7 फीसदी है.
सीमेंट उत्पादन में विकास दर 14.2 फीसदी तथा स्टील की खपत में वृद्धि 8.4 फीसदी की रही है. वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री गत वर्ष की इस अवधि की तुलना में 51 फीसदी बढ़ी है. जबकि यात्री वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है. इन आंकड़ों के पीछे विकास की कहानी छिपी है.
वित्तीय अनुशासन लाने का प्रयास
ईरानी ने सुरक्षा बीमा योजना व मुद्रा योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में बैंकों का एनपीए 2.5 लाख करोड़ बताया जा रहा था. लेकिन जब आरबीआइ ने इसकी जांच की तो यह 8.76 लाख करोड़ पाया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कदम दर कदम वित्तीय अनुशासन लाने का फैसला किया. इसमें जीएसटी एक बड़ा कदम है. आज आय के असेसी की संख्या में 64.6 फीसदी की वृद्धि हुई है.
जबकि 3.82 करोड़ लोग टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं. एफडीआइ 6.2 बिलियन डॉलर हो गया है. आधारभूत ढांचे को और विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. एमसीसीआइ के सालाना सत्र में स्वागत भाषण अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विशाल झाझरिया ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










