आधा सच बोलने में माहिर हैं ममता : मुकुल
Updated at : 27 Sep 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बंद के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बंद का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी हमेशा आधा सच बोलती हैं. उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह बंद और […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बंद के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बंद का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी हमेशा आधा सच बोलती हैं.
उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह बंद और हंगामा की राजनीति नहीं करती हैं. हकीकत यह है कि विरोधी दल के नेता के रूप में ममता बनर्जी 73 बार हड़ताल और बंद कर चुकी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, यही ममता बनर्जी हैं जो लगातार 36 घंटा हड़ताल भी कर चुकी हैं. मुकुल राय ने कहा, मैं गवाह हूं कि ममता इन सब चीजों को कैसे करवाती हैं.
उन्होंने ही नंदीग्राम में सड़क काटने का निर्देश दिया था और यही ममता बनर्जी हैं, जो सिंगूर में राष्ट्रीय राजमार्ग रोक कर लोगों को परेशानी में डाली थीं. आज वह अपनी भाषा बदलकर लोगों को गुमराह करना चाहती हैं.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही विनाश की राजनीति करती आयी हैं और मुख्यमंत्री बन कर अब वह अाधा सच बोल रही हैं. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, महासचिव प्रताप बनर्जी, देवश्री राय चौधुरी, उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




