कोलकाता : बम बनाने का कारखाना बन गये हैं तृणमूल के पार्टी ऑफिस : दिलीप

Updated at : 11 Sep 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : बम बनाने का कारखाना बन गये हैं तृणमूल के पार्टी ऑफिस : दिलीप

तृणमूल नेता अणुब्रत मंडल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का कटाक्ष कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस इन दिनों बम बनाने का कारखाना बन गये हैं. यह कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का. बीरभूम में तृणमूल के पार्टी कार्यालय में विस्फोट की घटना के बाद सोमवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने […]

विज्ञापन

तृणमूल नेता अणुब्रत मंडल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का कटाक्ष

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस इन दिनों बम बनाने का कारखाना बन गये हैं. यह कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का. बीरभूम में तृणमूल के पार्टी कार्यालय में विस्फोट की घटना के बाद सोमवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए संवाददाताओं को कहा कि जहां भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वहां देखा जा रहा है कि तृणमूल पार्टी ही जुड़ी हुई है. बर्दमान में बम विस्फोट हुआ, वहां भी ऊपर में तृणमूल पार्टी का ही कार्यालय. इस तरह से तृणमूल पार्टी के कार्यालय असामाजिक क्रियाकलापों का अड्डा बनते जा रहे हैं.

सोमवार को विस्फोट की घटना के बाद बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अणुब्रत मंडल के बयान पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे बहुत ही स्मार्ट है. यदि झारखंड से लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, तो पुलिस क्यों नहीं किसी को गिरफ्तार कर पायी. मालूम हो कि बीरभूम के कांकरातल्ला में तृणमूल के पार्टी ऑफिस में ही विस्फोट की घटना हुई थी, जिसे लेकर अणुव्रत मंडल ने बयान दिया है कि झारखंड से भाजपा कर्मी आकर विस्फोट को अंजाम दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola