मौसम विभाग ने दी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 9:26 AM
कोलकाता : मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी कीहै. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और समीप के पश्चिम बंगाल एवं उत्तरी तटीय ओड़िशा पर भारी दबाव के कारण भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा […]
कोलकाता : मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी कीहै. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और समीप के पश्चिम बंगाल एवं उत्तरी तटीय ओड़िशा पर भारी दबाव के कारण भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ने की संभावना है तथा यह दीघा के समीप पश्चिम बंगाल के तट को पार कर जायेगा. फिर यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में चला जायेगा.
मौसम की इस स्थिति के चलते दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम के एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में गंगा तट वाले अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर की तरफ और पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के तट के पास समुद्र की स्थिति काफी खराब होने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया कि मछुआरों को समुद्र में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










