कोलकाता : सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है : कैलाश विजयवर्गीय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि अगर वक्त रहते इस पुराने पुल की मरम्मत का काम किया गया होता तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती. लेकिन राज्य सरकार इसकी मरम्मत के प्रति उदासीन रही, नतीजतन इतनी बड़ी दुर्घटना […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि अगर वक्त रहते इस पुराने पुल की मरम्मत का काम किया गया होता तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती. लेकिन राज्य सरकार इसकी मरम्मत के प्रति उदासीन रही, नतीजतन इतनी बड़ी दुर्घटना हुई. राज्य सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है.
उन्होंने कहा कि 140 साल पुराना यह पुल एक तरह से दक्षिण कोलकाता का लाइफ लाइन माना जाता है. ऐसे में इस पुल के टूटने से लोगों की जान तो गयी ही, साथ में लाखों लोगों को कई दिनों तक परेशान होना पड़ेगा. ऐसे में जो सरकार लोगों की हिफाजत नहीं कर सकती, लोगों को सुविधा नहीं दे सकती, उस सरकार को नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










