कोलकाता : एनटीपीसी कहलगांव में फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग का प्रयोग
Updated at : 05 Sep 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : एनटीपीसी ने फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ाने के लिए पोत परिवहन मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) की टीम के साथ एनटीपीसी-कहलगांव से अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से फ्लाई ऐश के परिवहन की संभावनाओं को तलाशा. फ्लाई ऐश का दीर्घकालिक उपयोग एनटीपीसी की महत्वपूर्ण पहल है. फ्लाई ऐश की भारी मांग […]
विज्ञापन
कोलकाता : एनटीपीसी ने फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ाने के लिए पोत परिवहन मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) की टीम के साथ एनटीपीसी-कहलगांव से अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से फ्लाई ऐश के परिवहन की संभावनाओं को तलाशा. फ्लाई ऐश का दीर्घकालिक उपयोग एनटीपीसी की महत्वपूर्ण पहल है.
फ्लाई ऐश की भारी मांग है, लेकिन केवल रेलवे प्रणाली के माध्यम से ही इसके परिवहन की विवशता के कारण इसका पर्याप्त उपयोग नहीं किया जा सकता है.
सीमेंट निर्माण में फ्लाई ऐश के उपयोग के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से इसका परिवहन एनटीपीसी कहलगांव से पांडु (असम में) तक एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया है.
इस पायलट परियोजना के लिए, फ्लाई ऐश की पैकिंग करके उसे नावों पर चढ़ाए जाने की प्रारंभिक गतिविधि एनटीपीसी द्वारा की जाएगी और परिवहन की लागत आइडब्ल्यूएआइ तथा स्टार सीमेंट द्वारा वहन की जायेगी.
आइडब्ल्यूएआइ द्वारा कोलकाता से कहलगांव तक अपने जहाज भेजे जाने के बाद, एनटीपीसी कहलगांव द्वारा फ्लाई ऐश की पहली खेप जहाज़ पर पहले ही चढ़ायी जा चुकी है तथा 1000 टन क्षमता के दो जहाज 17 अगस्त, 2018 को कहलगांव पहुंच गये हैं.
ये जहाज़ राष्ट्रीय जलमार्ग के माध्यम से आइबीपी (इंडो-बांग्ला) होते हुए पांडु बंदरगाह जायेंगे.फ्लाई ऐश को एनटीपीसी कहलगांव से पूर्वोत्तर राज्यों में स्थित सीमेंट संयंत्रों तक भारतीय रेलवे वैगनों के माध्यम से 40 किलो के थैलों में नियमित रूप से पहुंचाया जा रहा है.
इस क्षेत्र में फ्लाई ऐश की भारी मांग है, लेकिन रेलवे रैकों की उपलब्धता के सीमित होने और मार्ग में भीड़-भाड़ के कारण प्रति माह 30 रैक की संभावना के मुकाबले एनटीपीसी कहलगांव संयंत्र से प्रति माह केवल 15-22 रैक ही भेजे जा रहे हैं. यह पहल फ्लाई ऐश के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ और प्रोत्साहन प्रदान करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




